फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Obtaining the health certificate for the Amarnath Yatra is nothing short of a trial by fire.

Saharanpur News: अग्निपरीक्षा से कम नहीं अमरनाथ यात्रा का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना

Sat, 18 Apr 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Obtaining the health certificate for the Amarnath Yatra is nothing short of a trial by fire.
सहारनपुर। अमरनाथ बाबा के दर्शन की आस लेकर जिला अस्पताल में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। डॉक्टरों को नियमित मरीजों को देखने के साथ ही अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का भी चेकअप करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि फिजिशियन और पैथोलॉजी कक्ष के बाहर लंबी कतार लग रही।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। तीर्थयात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना है। इसके लिए एसबीडी जिला अस्प्ताल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और तय बैंक में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है। जिला अस्पताल में श्रद्धालुओं का चेकअप करने के साथ ही जांच भी कराई जा रही है। पहले पर्चे बनवाने की लाइन, फिर डॉक्टर तक पहुंच कर चेकअप करा रहे हैं। उनकी ब्लड जांच के साथ ही ईसीजी भी कराई जा रही है। इसके बाद ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिलता है। अब तक 900 से अधिक श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

-------
-- बैंक खुलने से पहले ही पहुंच रहे आवेदक
कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में जम्मू एंड कश्मीर बैंक अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण हो रहे हैं। विनोद कुमार, विकास राठी, नरेंद्र फौजी और राकेश कश्यप का कहना है कि खुलने से पहले बैंक में पहुंच रहे हैं। यहां पर बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं है। उनकी मांग है कि बैंक में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आवेदकों को परेशानी न हो। पंजीकरण के लिए अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। तीन से चार अन्य बैंक हो, जिनमें पंजीकरण की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed