फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Objective is to provide education, sports and medical facilities

शिक्षा, खेल व चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना है उद्देश्य

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Objective is to provide education, sports and medical facilities
नकुड़। ग्राम पंचायत नकुड़ देहात (ककराला) से इस बार महिला ग्राम प्रधान राजेश कुमारी निर्वाचित हुई है। उनका कहना है कि वह गांव को स्वस्थ, स्वच्छ व शिक्षित बनाना चाहती है। ताकि लोग आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं, शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी बनवाना, बरात घर व जल निकासी की व्यवस्था कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है, जबकि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में बच्चों के लिए खेल का मैदान व बुजुर्गों के लिए गांव में पार्क बनवाना है। गांव का युवा खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएं ताकि पंचायत और जिले का नाम रोशन हो सके। उन्होंने बताया कि गांव में बिना किसी भेदभाव के वंचित वर्ग के लोगों के हितों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ पात्रों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। वे पंचायती राज की संकल्पना को मूर्त रुप देने के लिए ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाते हुए विकास को गति देने की बात कहती हैं।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
45 वर्षीय प्रधान राजेश कुमारी बीए एलएलबी हैं। वह पिछले 10 वर्ष से सहारनपुर में बालिकाओं का 10वीं तक का स्कूल संचालित कर रही हैं।
उनके पति नरेश कुमार केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उनका पुत्र आईआईटी रुड़की से एमबीए कर रहा है।
दूषित पेयजल और जल भराव है बड़ी समस्या
नकुड़ विकास खंड की अनुसूचित बहुल इस ग्राम पंचायत की आबादी ढाई हजार है। गांव की बड़ी समस्या गंदे पानी की निकासी और दूषित पेयजल की है। नालों के अभाव के चलते बरसात के मौसम में पानी सड़कों पर भरा रहता है, जिससे आवागमन में दिक्कत आती है। सरकारी हैंडपंपों का पानी भी पीला और बदबूदार आ रहा है। गांव में 100 फीट तक की गहराई का पानी दूषित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed