{"_id":"66ad5a1f2ba0251f2e036d64","slug":"objectionable-post-about-kanwariyas-case-filed-against-two-including-a-woman-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128674-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, महिला समेत दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, महिला समेत दो पर केस दर्ज
Sat, 03 Aug 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
बेहट। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट से माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बृहस्पतिवार रात एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसकी जानकारी मिलते ही गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन सुधीर राणा, मोहित जैन, अंशुल सिंघल, राकेश गाबा, विनय चौहान, राजकुमार कांबोज, एडवोकेट सुनील सैनी आदि लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मोहल्ला महाजनान निवासी शाहिद जमाल पुत्र मोहम्मद यूसुफ व हिना नाम की महिला पर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। आरोप था कि इस तरह की पोस्ट माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने गांव हरिपुर निवासी राजकुमार कांबोज की तहरीर पर शाहिद जमाल व हिना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।