{"_id":"63c983de23c0027f180ea819","slug":"objection-raised-on-not-getting-the-clerk-on-the-seat-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-85669-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लिपिक के सीट पर नहीं मिलने पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लिपिक के सीट पर नहीं मिलने पर जताई आपत्ति
Thu, 19 Jan 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। खनिज अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके के लिए कागजात जमा कराने जिला पंचायत पहुंचे ठेकेदारों ने संबंधित लिपिक के सीट पर नहीं मिलने पर आपत्ति जताई। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से इसकी शिकायत की। जिस पर एएमए ने संबंधित लिपिक को तत्काल सीट पर पहुंचकर ठेकेदारों के कागजात जमा करने के निर्देश दिए। छह फर्मो ने कागजात जमा कराए है।
जिला पंचायत ने खनिज अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके के लिए ई-टेडरिंग के माध्यम से निविदा मांगी थी। इसके लिए बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे तक का समय दिया गया था। इसमें सभी प्रपत्रों को ऑनलाईन अपलोड करना था। साथ ही हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र और एफडीआर को मूल रूप से ई-टेंडरिंग खोले जाने से पहले जिला पंचायत कार्यालय में जमा कराने का प्रावधान किया गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर कुछ ठेकेदार कागजातों को जमा करने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां सीट पर संबंधित क्लर्क के नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम ने बताया कि जब ठेकेदार जिला पंचायत पहुंचे तब संबंधित लिपिक चाय पीने गया हुआ था। ठेकेदारों द्वारा सूचित किए जाने पर उन्होंने संबंधित लिपिक को सीट पर पहुंचकर कागजात जमा करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को छह फर्मो ने कागजात जमा कराए। शुक्रवार को पहले कागजातों की जांच होगी फिर ई- टेंडरिंग की निविदा खोली जाएगी। उच्चतम बोली वाली फर्म के पक्ष में ठेका छोड़ा जाएगा।