{"_id":"692f359152bca2cd5703a98a","slug":"objection-raised-on-maulana-mahmood-madanis-statement-action-demanded-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-164167-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मौलाना महमूद मदनी के बयान पर जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मौलाना महमूद मदनी के बयान पर जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मौलाना महमूद मदनी के आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान पर कार्रवाई करने की मांग की है। जमीयत उलेमा हिंद द्वारा देववृंद में निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव निवासी देववृंद मौलाना महमूद मदनी का भोपाल में दिया गया बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिहाद का समर्थन करते किया है। उन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायालय पर निशाना साधकर देश की शांति, सद्भाव और सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उनका बयान सर्वोच्च न्यायालय के विरुद्ध की गई टिप्पणी देश की न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास व कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है।
देववृंद में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। निर्माण कार्यों पर प्रशासन की पूरी तरह से रोक है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। मौलाना महमूद मदनी के इन बयानों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कपिल शर्मा, सागर भारद्वाज, दित्यावा पंडित, अन्तिश सोनकर आदि मौजूद रहे।