फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   OBC reservation should be ensured in urban body elections

Saharanpur News: नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित हो

Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
OBC reservation should be ensured in urban body elections
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह को सौंपा। उन्होंने सरकार से जातिवार जनगणना कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में ट्रिपल टेस्ट कराए बिना ओबीसी आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र झारखंड आदि राज्यों के निकाय चुनाव में भी इसी तरह की समस्याएं पैदा हुई है। कुछ राज्यों में निकाय चुनाव देरी से हुए और कई राज्यों में ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव संपन्न कराए गए। जिससे पिछड़ों के अधिकारों का हनन हुआ है।
विज्ञापन

ज्ञापन में अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट ने करीब 12 वर्ष पहले ही निर्देश दिया था कि निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल सर्वे का पालन किया जाए, लेकिन अन्य पिछडे़ वर्गों की जनसंख्या के आंकड़े नहीं होने के कारण निकाय चुनाव ही नहीं बल्कि अन्य सरकारी नीतियों के समुचित क्रियान्वयन में भी समस्या आती है। इसलिए सभी राज्य सरकारों को निकाय चुनाव के नोटिफिकेशन से पहले ट्रिपल टेस्ट कराए जाने और ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने जल्द ही जातिवार जनगणना कराने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक भीम आर्मी प्रवीण गौतम, जिला संयोजक शौर्य आंबेडकर, रविन्द्र गुर्जर, जुल्फान अली, सैयद तारिक, राव मौसम, नरेश कुमार आर्य, मयंक बर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed