{"_id":"5d223c508ebc3e6cbd38d846","slug":"obc-commission-vice-chairman-saharanpur-news-mrt4320743117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछडे़ वर्गों को उनका हक दिलाएगा आयोग : डॉ. हीरा ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछडे़ वर्गों को उनका हक दिलाएगा आयोग : डॉ. हीरा ठाकुर
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. हीरा ठाकुर ने कहा कि आयोग पिछडे़ वर्ग के लोगों को कानून, विकास, शिक्षा के साथ ही हर क्षेत्र में उनका हक दिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पिछडे़ वर्ग से संबंधित किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होने पर आयोग उसके अधिकारों की रक्षा के लिये हर संभव कार्रवाई करेगा।
रविवार को सर्किट हाउस सभागार में डॉ. ठाकुर ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यदि पिछडे़ वर्ग के किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या अधिकारी उसकी बात नहीं सुन रहे है तो वह आयोग को फैक्स कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आयोग 15 दिन के अंदर शिकायत पर एक्शन लेगा और पीड़ित को न्याय दिलाएगा। उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद तीन महीने 21 दिन में आयोग में पिछड़ा वर्ग उत्पीड़न के 80 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से 20 मामलों को निस्तारित कर दिया गया है। आयोग के पास सजा के साथ ही जुर्माना लगाने का भी अधिकार है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लखनऊ नहीं जा सकते उनके लिए जिले में ही शिकायत दर्ज कराने की जिम्मेदारी किसी अधिकारी की लगाई जाएगी। इससे पहले शनिवार रात मानकमऊ में सलमानी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता उमा मौर्य एवं मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।