{"_id":"69e529a5b650725af8010ae8","slug":"nursing-student-molested-in-hospital-beaten-up-for-protesting-fir-lodged-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-173769-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नर्सिंग की छात्रा से अस्पताल में छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नर्सिंग की छात्रा से अस्पताल में छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आई नर्सिंग की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा है। युवक क्लास में उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणी करता था। 18 अप्रैल को वह जिला अस्पताल के महिला वार्ड में प्रशिक्षण ले रही थी। किसी काम से वार्ड से बाहर आने पर आरोपी ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबाया और थप्पड़-मुक्के मारे।
आरोपी युवक ने गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर अन्य छात्राएं और लोग पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद छात्रा ने फोन कर अपने पिता को जानकारी दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।