{"_id":"6a3d8384dd235649c20e00b9","slug":"number-of-roadways-buses-increased-on-the-dehradun-delhi-expressway-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178257-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बढ़ाई रोडवेज बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बढ़ाई रोडवेज बसों की संख्या
Fri, 26 Jun 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। सहारनपुर डिपो के बाद छुटमलपुर और खतौली ने भी बसों को एक्सप्रेसवे पर उतार दिया है। बसों की संख्या बढ़ने से देहरादून से दिल्ली का सफर आसान होगा।
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन चल रहा है। पहले एक्सप्रेसवे पर केवल देहरादून डिपो की ही रोडवेज बसें चलाई जा रही थी। इसके बाद सहारनपुर परिवहन निगम ने भी बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया था। सहारनपुर डिपो ने पहले चार बसों को शुरू किया। यात्रियों की ठीक-ठाक संख्या मिलने से निगम के राजस्व में उछाल आया है।
इसे देखते हुए एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर डिपो ने चार और बसों को बढ़ाकर आठ कर दिया है। इसके साथ ही छुटमलपुर डिपो ने चार और खतौली डिपो ने तीन बसें शुरू कर दी हैं। एक्सप्रेसवे पर देहरादून से दिल्ली के बीच कई कटों पर ठहराव भी दिया गया है। उधर, सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह का कहना है कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बढ़ाई बसों का संचालन किया जा रहा है।