{"_id":"6a777f29d302a55d610e2f17","slug":"number-of-kanwariyas-rises-one-lakh-shiva-devotees-passed-through-in-two-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181371-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, दो दिन में एक लाख शिवभक्त गुजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, दो दिन में एक लाख शिवभक्त गुजरे
विज्ञापन
-26 जुलाई से छह अगस्त की सुबह तक करीब दो लाख शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा चुके
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। महाशिवरात्रि पर्व नजदीक आते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों का भारी सैलाब उमड़ा है।
26 जुलाई से छह अगस्त की सुबह तक करीब दो लाख शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर चुके थे। छह अगस्त की शाम से आठ अगस्त की शाम तक एक लाख और कांवड़िये कस्बे से होकर निकले। इससे कुल संख्या तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई है। कांवड़ मार्ग पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। शिवभक्त पैदल और डाक कांवड़ के रूप में अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के कांवड़िये इस मार्ग से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ से मार्ग पर लगातार चहल-पहल बनी हुई है।
पिछले दो दिनों से कांवड़ यात्रा मार्ग पर दिन-रात शिवभक्तों की टोलियां दिख रही हैं। शाम ढलने के बाद कांवड़ियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो रही है। यह बढ़ोतरी महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आने के कारण हुई है। पूरा कांवड़ मार्ग शिवमय नजर आ रहा है।