फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Number of buses decreased in the fleet of roadways

रोडवेज बेड़े में घटी बसों की संख्या

Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Number of buses decreased in the fleet of roadways
सहारनपुर। परिवहन निगम के दो डिपो से रोडवेज की बसें कम हो गई हैं। 10 साल की उम्र पार करने वाली 82 बसों को डिपो से दूसरे जनपदों में भेज दिया है। इनके बदले में 72 बसें ही मिली है। ऐसे में बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो संचालित होते हैं। इनमें सहारनपुर, छुटमलपुर, गंगोह, खतौली, मुजफ्फरनगर और शामली शामिल हैं। सहारनपुर और छुटमलपुर डिपो से 83 बसों को इटावा, कानपुर, प्रयागराज, हरदोई, झांसी और आजमगढ़ भेजा गया है। क्योंकि यह बसें 10 साल की उम्र पार कर चुकी हैं और इनका संचालन दिल्ली-एनसीआर में बंद है। इनमें 41 बसें छुटमलपुर और 42 सहारनपुर डिपो की हैं। अभी दो और बसें सहारनपुर डिपो से जाएगी। इनके बदले में डिपो को 72 बसें मिली है। 38 छुटमलपुर और 34 बसें सहारनपुर डिपो के पास आई है। दोनों डिपो के बेड़े में रोडवेज बसों की संख्या कम हो गई है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जो बसें गई हैं, उनके बदले में बसें आ भी रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि सहारनपुर व छुटमलपुर डिपो में जिन बसों की उम्र 10 साल से अधिक हो गई थी, उनको दूसरे जिले में भेजा गया है। उनके बदले में हमें बसें मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed