फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now you can apply online for toilet

अब शौचालय के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now you can apply online for toilet
स्वच्छ भारत का लोबो - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन को ऑनलाइन कर दिया है। अब पात्र शौचालय बनवाने तथा मरम्मत के लिए सीधे विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा, जिसको एडीओ पंचायत और बीडीओ निर्धारित समय रिपोर्ट लगाकर स्वीकृत करेंगे।
दरअसल, पहले ग्राम सचिव की ओर से गांव में पात्रों के घर शौचालय बनाने के लिए सर्वे किया जाता था। तब पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान रिपोर्ट देते थे। कई बार ग्राम सचिवों और प्रधान की मनमानी भी देखने को मिलती थी। ऐसी शिकायतें ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी से भी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

शासन ने अब शौचालय निर्माण की आवेदन प्रक्रिया को आसान किया है। इसके तहत कोई भी पात्र panchayatiraj.up.nic.in पर आवेदन करता सकता है। आवेदन के एक माह के अंदर पोर्टल पर एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी को रिपोर्ट लगानी होगी। इसके बाद जिला पंचायत राज विभाग किस्त जारी कर पात्र के घर शौचालय या मरम्मत कराएगा। ऐसे में अब ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान मनमानी नहीं कर सकेंगे। इसी सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बने 3.10 लाख शौचालय, सबसे पहले ओडीएफ हुआ था सहारनपुर मंडल
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना को संचालित हुए छह साल हो गए हैं। इसके तहत जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में 3.10 लाख शौचालय बनाए जा चुके हैं। इसमें वे शौचालय भी शामिल हैं, जो बेस लाइन सर्वे में चिह्नित किए थे। सहारनपुर मंडल प्रदेश में सबसे पहले खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ था। इसको लेकर जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सराहना की थी।

वर्जन
पात्र शौचालय बनवाने या मरम्मत कराने के लिए सीधे विभाग और शासन को ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। एडीओ पंचायत और बीडीओ जांच करके रिपोर्ट देंगे। इसके बाद निर्धारित समय में पात्र के घर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed