फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now with one click, the shops of fertilizers and seeds will be known

अब एक क्लिक से खाद एवं बीज की दुकानों का चलेगा पता

Fri, 04 Nov 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now with one click, the shops of fertilizers and seeds will be known
सहारनपुर। अब किसानों को एक क्लिक से ही जिले में संचालित खाद एवं बीज की दुकानों का पता चलेगा। इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर जनपद में संचालित हो रही सभी खाद एवं बीज की दुकानों की फीडिंग की जा रही है। इसमें विकासखंड वार दुकान का फोटो और उसकी लोकेशन भी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों को कई बार उत्तम क्वालिटी का बीज पाने और उर्वरकों की कमी के दौर में भी किसानों को भटकना पड़ता है। किसानों को इस परेशानी से बचाने के लिए भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू किया गया है। इसके तहत इसके पोर्टल पर जनपद में संचालित खाद एवं बीज की दुकानों को दर्ज किया जा रहा है। इसमें दुकान की फोटो, संचालक का नाम पता और मोबाइल नंबर भी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इसे पोर्टल पर विकासखंड वार दर्ज कराया जा रहा है। ऐसे में किसान विक्रेता से संपर्क कर अपनी आवश्यकता का खाद, बीज और कीटनाशक की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

----------
- वर्जन -
खाद, बीज की दुकानों की सूचनाएं लखनऊ मुख्यालय को भेजी जा चुकी हैं। वहां इसे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में खाद बीज की 285 दुकानें हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 170 और ग्रामीण क्षेत्र में 215 दुकानों स्थित हैं। इससे किसानों को अपनी आवश्यकता के अनुरूप खाद बीज एवं कीटनाशक खरीदने में मदद मिलेगी। --- धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed