फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now those who pollute the water of Dhamola and Pondhoi are not well

अब ढमोला और पांवधोई का पानी दूषित करने वालों की खैर नहीं

Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now those who pollute the water of Dhamola and Pondhoi are not well
सहारनपुर। ढमोला और पांवधोई नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में अहम फैसला हुआ है। मंडलायुक्त ने अलग अलग विभागों के पांच अधिकारियों की समिति बनाई है, जो दोनों ही नदियों में होते जल प्रदूषण की स्थिति का पैदल भ्रमण करके पता लगाएगी। जो औद्योगिक इकाइयां दूषित पानी नदियों में डाल रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि ढमोला और पांवधोई नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अभियान चल रहा है। इसी उद्देश्य से यह समिति बनाई गई है। समिति में नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, क्षेत्रीय अधिकारी यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सहायक अभियंता सिंचाई विभाग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समिति को ढमोला और पांवधोई नदी का पैदल भ्रमण करके जांच करनी है कि किन किन स्रोतों से नदी में गंदगी फैल रही है। इसके लिए कौन कौन सी औद्योगिक इकाइयां या व्यक्ति जिम्मेदार हैं। जिन उद्योगों द्वारा ईटीपी नहीं लगाया गया है अथवा ईटीपी क्रियाशील नहीं है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घरों से निकलने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए भी चि ह्नीकरण कर रिपोर्ट दी जाएगी। समिति को सात नवंबर तक जांच करके रिपोर्ट भेजनी है। इसके बाद कार्रवाई होगी। मंडलायुक्त ने बताया कि दोनों ही नदियां सहारनपुर शहर के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें प्रदूषण मुक्त कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed