फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now there is a demand for law on multi marriage

अब बहु विवाह पर कानून बनाने की मांग उठी

Mon, 15 Jan 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now there is a demand for law on multi marriage
तीन तलाक पर वार्ता करती फरहा फैज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ के अध्यक्ष फरहा फैज ने कहा कि सुुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध लगाने के बावजूद तीन तलाक आज भी जारी है। एक ठोस कानून के अभाव में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक पर लाए जाने वाले कानून का विरोध एक सोची समझी रणनीति के तहत करा रहा है। उनके दबाव में ही कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस बिल को राज्यसभा में लटकवा दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ जल्द ही सहारनपुर में एक सम्मेलन का आयोजन करेगा।
विज्ञापन



रविवार को दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने आरोप लगाया कि तलाक पीड़ित महिलाओं की आवाज दबाने के लिए बोर्ड द्वारा पोषित देवबंद के मदरसों की महिला शिक्षिकाओं का इस्तेमाल करके इस बिल को मुस्लिम महिला विरोधी बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर प्रभावी कानून बनाने के साथ ही हलाला और बहु विवाह पर भी सख्त कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ जल्द ही सहारनपुर में एक सम्मेलन का आयोजन कर तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के दर्द को सबके सामने रखेगा। इस दौरान तीन तलाक पीडिताएं शाहगुल, रशखंदा,निशात, मुनीशा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed