{"_id":"5f2ef0048ebc3e411324b381","slug":"now-the-scope-of-the-container-zone-will-be-100-meters-saharanpur-news-mrt495316767","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 100 मीटर रहेगा कंटेनमेंट जोन का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 100 मीटर रहेगा कंटेनमेंट जोन का दायरा
विज्ञापन
सहारनपुर के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेते मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 100 मीटर रहेगा कंटेनमेंट जोन का दायरा
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन का दायरा घटाकर 100 मीटर किया जाए और वहां पर अब पुलिस के स्थान पर होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी कैडेट्स और सिविल डिफेंस के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। कोविड अस्पतालों में मरीजों के मनोरंजन के लिए टीवी और समाचारपत्र रखा जाए। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगाया जाए।
शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 अस्पतालों की साफ-सफाई का समुचित ध्यान रखा जाना चाहिए। मरीजों की बेड शीट प्रतिदिन बदलवाई जाए। मनोरंजन के लिए एक टीवी व समाचार पत्रों की व्यवस्था की जाए। कोई भी मरीज बिना इलाज के न रहने पाए। कोविड-19 अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सक प्रतिदिन भ्रमण करें। मरीजों के हालचाल के संबंध में प्रतिदिन उनके परिजनों को जानकारी दी जाए।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 से लड़ने के लिए सीएमओ, एसीएमओ तथा डिप्टी सीएमओ के बीच काम का वितरण कर, उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाए। मरीजों के संबंध में पूरी जानकारी इनके पास होनी चाहिए। हर कोविड-19 मरीज की केस हिस्ट्री की भी जानकारी होनी चाहिए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों से प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाए। ऐसे मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर भी रखने की सलाह दें। शनिवार व रविवार को संचारी रोगों से लड़ने के लिए विशेष सफाई अभियान को पूरी गति से चलाएं। ग्रामीणों को संचारी रोगों की जानकारी दें। शुद्ध पेयजल ही इस्तेमाल करने को कहें। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और वितरण में जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा, विधायक देवेन्द्र कुमार निम, कुंवर ब्रजेश सिंह, कीरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव उद्यान बीएल मीणा, मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर डीएम सेल्वा कुमारी जे, शामली डीएम जसजीत कौर, सहारनपुर एसएसपी एस. चेनप्पा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।