फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now the banks will open only from ten to two o'clock

अब दस से दो बजे तक ही खुलेंगे बैंक

Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now the banks will open only from ten to two o'clock
सहारनपुर। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखकर बैंक शाखाओं के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया। अब बैंक सुबह दस से लेकर दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। बृहस्पतिवार से यही व्यवस्था रहेगी। इसे लेकर बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सामान्य स्थिति में सरकारी और प्राइवेट बैंक सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुलते थे। बीते तीन सप्ताह में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। बैंकों में भीड़ न हो और निर्धारित समय में ही कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके तहत बृहस्पतिवार से लेकर 15 मई तक सरकारी और प्राइवेट बैंक सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। उपभोक्ताओं को चार घंटे में ही बैंक का कार्य निपटना होगा। दो बजते ही बैंकों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशानुुसार ही बैंकों का समय रहेगा। इसके लिए सभी बैंकों को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed