फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now take advantage of open gym in stadium

अब स्टेडियम में उठाइए ओपन जिम का भी लाभ

Sun, 26 Jan 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now take advantage of open gym in stadium
स्टेडियम में ओपन जीम का शुभारंभ करते नगर विधायक संजय गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब आप ओपन जिम का भी लाभ उठा सकते हैं। लाखों रुपये से खरीदी गई मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। जिम का लोकार्पण शनिवार को नगर विधायक संजय गर्ग ने किया।
विज्ञापन

नगर विधायक संजय गर्ग ने अपनी निधि के चार लाख 30 हजार रुपये की लागत से स्टेडियम में लगी बाबा साहब की प्रतिमा के पीछे खाली पड़े पार्क में ओपन जिम की स्थापना की गई है, जिसके लिए करीब छह मशीनें लगाई गई हैं। शनिवार को नगर विधायक संजय गर्ग ने जिम का लोकार्पण नारियल फोड़कर और मशीन पर कसरत कर किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने ओपन जिम के लिए नगर विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिम के स्थापित होने से अब स्टेडियम में आने वाले लोग खेलों के साथ जिम का भी लाभ ले सकेंगे। लोकार्पण अवसर पर डॉक्टर एके गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविकांत धीमान, अलंकार किशोर, अनुज चौधरी, अश्वनी कुमार, रामशरण, लाल धर्मेंद्र प्रताप, बाबूराम सैनी, प्रियंका चौहान, बृजेश कुमार, पोपिन, अब्दुल गफूर, उमर, ब्रिजेश शर्मा, दानिश, फरीद, किरण गौतम, शशीकला, जयेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed