फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now smart meters will not be installed till next month

अब अगले माह तक नहीं लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

Mon, 21 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now smart meters will not be installed till next month
प्रवीण तनेजा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान केंद्र (सीपीआरआई) की जांच में विद्युत स्मार्ट मीटर में खामियां मिलने के बाद अब शहर में नए स्मार्ट मीटर अगले माह तक नहीं लगाए जाएंगे। इस बारे में एक अक्तूबर के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जांच रिपोर्ट से शहर के करीब 45 हजार उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ गई है। ये ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभी 85 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जाने बाकी हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन शहर में भी कई उपभोक्ताओं के यहां पावर डिस्कनेक्ट की समस्या आई थी। इसके अलावा लोड और मीटर जंपिंग की शिकायतें अभी जारी हैं।
विज्ञापन

शहर के अधिकतर विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि स्मार्ट मीटर या अन्य किसी सिस्टम में ही खामियां हैं तो अधिक बिल भुगतान का खामियाजा उपभोक्ता क्यों भुगतें। सरकार को या तो स्मार्ट मीटर ही बदलने चाहिए या फिर अधिक बिल वाले उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि वापस की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ज्यादा आ रहा बिल
अधिवक्ता प्रदीप त्यागी कहते हैं कि उनका चार माह का बिल 42,268 हजार रुपये से अधिक का आया है। उन्होंने इस बारे में निगम के अफसरों से शिकायत की। इसके बाद बिल की त्रुटि सही कराई गई।
बेरी बाग निवासी विपिन बजाज बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल 1500 से 1800 रुपये तक आता था। अब यह बिल 4000 रुपये से ऊपर तक आ रहा है। अचानक बिल में इस बढ़ोतरी से वे काफी हैरान हैं।
नुमाइश कैंप निवासी राहुल बत्रा के मुताबिक उनके यहां 1200 से 1400 रुपये का बिल आ रहा था। अब यह बढ़कर 2800 से 3000 रुपये तक का हो गया है। उन्हें उम्मीद थी कि स्मार्ट मीटर जैसे नए प्रयोगों से राहत मिलेगी। ऐसा हुआ नहीं।
मोबाइल कारोबारी प्रवीण तनेजा भी मानते हैं कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों की खामियां कम होने की बजाय बढ़ी हैं। उनके साथ ही कुछ अन्य व्यापारियों के बिलों में बढ़ोतरी और मीटर जंपिंग की दिक्कतें आई हैं।

शासन के निर्देश के अनुरूप उठा रहे कदम
इस बारे में विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर जो भी शिकायतें या आशंकाएं सामने आई हैं। उसके बाद ऊर्जा मंत्रालय और शासन स्तर पर ही जांच प्रक्रियाएं चल रही हैं। शासन के निर्देेश के अनुरूप ही कदम उठाए जा रहे हैं। पहले दो सप्ताह के लिए नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई गई थी। अब एक अक्तूबर तक यह रोक रहेगी। लगाए जा चुके स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी के स्तर या उन्हें बदलने की स्थिति पर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।

शहर में एक घर के बाहर लगा स्मार्ट मीटर।

शहर में एक घर के बाहर लगा स्मार्ट मीटर।- फोटो : SAHARANPUR

राहुल बत्रा।

राहुल बत्रा।- फोटो : SAHARANPUR

विपिन बजाज

विपिन बजाज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed