फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now roadways buses will run from Ambala to Nepal border

अब अंबाला से नेपाल बॉर्डर के लिए चलेगी रोडवेज बसें

Sun, 14 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will run from Ambala to Nepal border
सहारनपुर। रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सहारनपुर परिवहन निगम अंबाला से नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। मार्ग और किराया तय कर लिया गया। 15 अगस्त के बाद किसी भी दिन से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक रोडवेज बसों का संचालन होता है। साधारण बसों के साथ-साथ एसी बसें भी चल रही हैं। सहारनपुर और अंबाला में काफी लोग नेपाल से आकर यहां काम करते हैं। अभी तक नेपाल के लिए सीधी कोई बस सेवा नहीं थी। लोगों ने नेपाल बॉर्डर तक बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। अब उनकी मांग साकार होने जा रही है। सहारनपुर परिवहन निगम ने अंबाला से नेपाल के बॉर्डर गौरीफंटा तक सहारनपुर डिपो की तीन बसों को चलाने का निर्णय लिया है। निगम इन बसों के संचालन का समय तय करने में जुटा है। 15 अगस्त के बाद यह बसें अंबाला और नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा (जिला लखीमपुर) तक दौड़ने लगेगी। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और नेपाल के लोगों लोगों को बस सेवा शुरू होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट
अंबाला से चलकर रोडवेज बस सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर होते हुए नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा पहुंचेगी। तीन रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। क्योंकि अंबाला से नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा की दूरी करीब 450 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से लगेंगे 662 रुपये
परिवहन निगम अंबाला से नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा तक का किराया निर्धारित कर दिया है। अंबाला से गौरीफंटा का किराया 768 रुनये होगा। जबकि सहारनपुर से 662 रुपये लगेंगे। यह किराया बिना टोल टैक्स के होगा।

अंबाला से नेपाल बॉर्डर गौरीफंटा तक रोडवेज बस सेवा करने की तैयारी चल रही है। 15 अगस्त के बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बसें सहारनपुर परिनिगम की होंगी। रूट और किराया निर्धारित कर दिया है।
एलके त्रिवेदी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed