फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now riots and terrorist incidents do not happen in the country: Javed Malik

अब देश में नहीं होते दंगे और आतंकी घटनाएं : जावेद मलिक

Mon, 26 Jun 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now riots and terrorist incidents do not happen in the country: Javed Malik
पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का स्वागत करते पदाधिकारी
अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में अराजकता का माहौल हुआ करता था। आए दिन यहां दंगे होते थे। लेकिन जब से केंद्र की सत्ता पर भाजपा काबिज हुई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। किसी की हिम्मत नहीं की वह दंगे कराए या कोई आतंकी घटना को अंजाम दे।
रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के संयुक्त तत्वावधान में अशफाक उल्लाह खां मार्ग (मजनू वाला रोड) स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित हुए पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव में मुस्लिमों पर भरोसा कर उन्हें उम्मीदवार बनाया। जिसके चलते उन्हें जीत हासिल हुई। इससे साफ संदेश है कि अल्पसंख्यक भाजपा पर विश्वास जता रहा है।
विज्ञापन

जावेद मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और जानकारी दें कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया। कहा कि पीएम मोदी ने किसी का धर्म या जाति देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक ने यूपी की पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जंगलराज था। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने उसके बाद अब यहां कानून का राज चलता है। गुंडे अब खुद गले में तख्ती डालकर थानों में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इमरान अहमद, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, गुलबहार चौधरी, एजाज मलिक, नौशाद सलमानी ने भी विचार रखें। संचालन पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर इंजीनियर ने किया। इसमें कय्यूम मलिक, फिरदौस कुरैशी, राशिद मलिक, बुरहान, नफीस सलमानी, डॉ. दिलशाद, नईम मलिक, शारिक जिया, डॉ. इमरान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed