{"_id":"68cf00dc0a19c613a200b50f","slug":"now-registration-fees-of-more-than-twenty-thousand-rupees-will-be-deposited-online-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-159090-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब बीस हजार से अधिक का निबंधन शुल्क होगा ऑनलाइन जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब बीस हजार से अधिक का निबंधन शुल्क होगा ऑनलाइन जमा
Sun, 21 Sep 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पारदर्शिता लाने के लिए निबंधन विभागों में जमा होने वाला शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने बीस हजार रुपये से अधिक की राशि को ऑन लाइन जमा कराने के निर्देश दिए हैं। आयकर विभाग भी इस संबंध में पूर्व में निर्देश दे चुका है।
जिले के सातों उप निबंधक कार्यालयों में प्रतिदिन रोजान बड़ी संख्या में बैनामे आदि होते हैं। निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री आदि कराने में ई-स्टांप लगते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन फीस (निबंधन शुल्क) नकद भी जमा करना पड़ता था। ऐसे में कई बार अतिरिक्त राशि भी वसूल ली जाती थी। अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब सभी रजिस्ट्रेशन शुल्क को ऑनलाइन जमा कराना होगा। यह प्रक्रिया बीस हजार रुपये से अधिक के शुल्क पर लागू पर होगी। प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआती दस जनपदों में यह व्यवस्था लागू की गई है। सहारनपुर में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है। एआईजी स्टांप एवं निबंधन बृजेश एस चौधरी ने बताया कि इस संबंध में सभी उप निबंधन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन फीस जमा होने से पारदर्शिता आएगी।
-- -