फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now RAC and waiting ticket is getting confirmed on one click

Saharanpur News: अब एक क्लिक पर कंफर्म हो रहा आरएसी और वेटिंग टिकट

Sun, 18 Jun 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Now RAC and waiting ticket is getting confirmed on one click
ट्रेन में एचएचटी मशीन से टिकटों की जांच करता टीटीई
-एक्सप्रेस ट्रेनों में एचएचटी मशीन से टिकटों की हो रही जांच
विज्ञापन

-सहारनपुर के 120 टीटीई करते हैं ड्यूटी, सभी के पास एचएचटी मशीन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में एचएचटी मशीन की सुविधा यात्रियों को मिलने लगी हैं। इस मशीन के जरिए एक क्लिक पर आरएसी और वेटिंग टिकट कंफर्म हो रहा है। इसी से टिकटों की जांच की जा रही है।
रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में करीब 150 ट्रेनें गुजरती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में सहारनपुर के करीब 120 टीटीई ड्यूटी करते हैं। सभी टीटीई को हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनें आवंटित की है। टीटीई द्वारा एचएचटी मशीन से टिकट की जांच शुरू करा दी गई है। अब उन्हें प्रिंट चार्ट रखने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

यह मशीन आई पैड साइज की डिजिटल डिवाइस है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को रिजर्वेशन चार्ट उपलब्ध होता है। मशीन जीपीआरएस के माध्यम से यात्री आरक्षण सर्वर से जुड़ी रहती है। इसलिए जहां भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट हो जाता है। इसके जरिए टीटीई सीट कंफर्मेशन, कैंसिलेशन, पेनाल्टी, अतिरिक्त किराया आदि काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों को बेहतर और पारदर्शी सुविधा प्रदान करने के लिए ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन टीटीई को दी गई है। आरक्षण चार्ट इस डिवाइस में डिजिटल फाॅर्म में उपलब्ध रहता है। यदि कोई यात्री नहीं आता है तो खाली सीट को इस डिवाइस में फीड कर दिया जाता है, जिससे आरएसी, वेटिंग टिकट ऑटोमेटिक कंफर्म हो जाता है।

- प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed