{"_id":"683df4fb5589a5fe020163f7","slug":"now-preparations-are-being-made-to-run-begumpura-express-till-ballia-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-150875-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस को अब बलिया तक संचालित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस को अब बलिया तक संचालित करने की तैयारी
Tue, 03 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेगमपुरा एक्सप्रेस को रेलवे बलिया से संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में रेलवे ने जानकारी मांगी है। सर्वे होने के बाद ट्रेन को जम्मूतवी से बलिया तक अप और डाउन में संचालित किया जाएगा। जम्मूतवी से चलकर बनारस तक चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237-38) का बलिया तक विस्तार किया जा सकता है।
रेलवे के अनुसार ट्रेन को बलिया से सुबह साढ़े दस बजे जम्मूतवी के लिए संचालित किया जाएगा। वापसी में जम्मूतवी से चलकर ट्रेन दोपहर 3.30 बजे बलिया पहुंचेगी। वर्तमान में ट्रेन जम्मूतवी से दोपहर पौने दो बजे संचालित होती है और रात्रि में 10.08 बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन बनारस से दोपहर 12.40 बजे चलकर रात दो बजे सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचती है। रेलवे ने रूट का सर्वे, गार्ड, लोको पायलट, रनिंग कर्मियों की तैनाती समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेन का संचालन बलिया तक शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में सहारनपुर से बलिया तक तीन साप्ताहिक ट्रेन ही संचालित होती है। बेगमपुरा एक्सप्रेस के बलिया तक संचालित होने से यात्रियों को नियमित ट्रेन की सौगात मिल सकेगी।