फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now pouring sewers on the road built five months ago

पांच माह पहले बनाई सड़क पर अब डाल रहे सीवर

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now pouring sewers on the road built five months ago
पांच माह पहले बनाई सड़क पर अब डाल रहे सीवर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम अधिकारियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य नहीं करने की वजह से जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है। यहां बात लोहानी सराय के बीच से होकर गुजरने वाले मार्ग की हो रही है। जिसे पांच माह पहले बनाया गया था, लेकिन अब सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को फिर से खोद डाला। सवाल यह है कि यदि अब सीवर लाइन डाली ही जानी थी तो सड़क के लिए पांच माह और रुका जा सकता था। कम से कम पैसे की बर्बादी तो नहीं होती। लोग अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
अंबाला रोड से लोहानी सराय में प्रवेश होता है। यहां से यह सड़क नेहरू मार्केट चली जाती है, जबकि बीच में एक रास्ता तिब्बती मार्केट को होते हुए नेहरू मार्केट ही में चला जाता है। े दिसंबर 2021 में नगर निगम ने उक्त सड़क को तारकोल से बनवाया था। सड़क बनते ही टूटने लगी थी, जिसका समाचार भी अमर उजाला ने 20 दिसंबर के संस्करण में प्रकाशित किया था। उसके बाद निगम ने इस सड़क को पुन: बनवाया था। करीब 500 मीटर की पूरी सड़क अच्छे से बनाई गई थी, जिस पर दोनों साइड में सफेद पट्टी भी बनाई गई, लेकिन अब उक्त सड़क को खोदकर सीवर लाइन डाली जा रही है। कई जगह सीवर डाल दी गई है, जिसके बाद से सड़क जगह जगह से खोदकर छोड़ी गई है। अब फिर से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धूल के कारण बंद की दुकानें
तिब्बती मार्केट में सभी कपड़ा व्यापारी हैं। टूूटी सड़क पर वाहनों के चलने से दिन भर धूल उड़ती है। इन दिनों तेज हवाएं भी धूल के गुबार उड़ा रही हैं। इसकी वजह से कई दुकानदारों को दुकानें बंद रखनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि धूल की वजह से कपड़ा खराब हो रहा है। ग्राहक भी कम पहुंच रहे हैं। उधर, धूप की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा होता सीवर लाइन डालने के बाद सड़क बनाई जाती
-बिलाल का कहना है कि निगम ने कुछ माह पहले ही सड़क बनाई थी, जिसे फिर से खोदकर छोड़ दिया गया है। अब निगम इसे दोबारा बनाएगा। इससे बेहतर था कि सड़क को सीवर डालने के बाद ही बनाया जाता।
दिनभर उड़ रही धूल
-शाहरून का कहना है कि सड़क को खोदकर छोड़ने से दिन भर धूल उड़ती है, जिसकी वजह से ग्राहक आने से बच रहे हैं। इससे व्यापार पर असर पड़ा है। साथ ही धूल से परेशानी भी हो रही है।
निगम को कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराने चाहिए
-शावेज का कहना है कि निगम को योजनाबद्ध तरीके से काम कराने चाहिए। इससे पैसा बचेगा और लोगों को परेशानी भी कम होगी।
लाखों रुपयों से बनाई सड़क फिर से खोद दी
-उस्मान ने निगम द्वारा फिर से सड़क खोदकर छोड़ देने पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि कुछ ही महीने पहले लाखों रुपये खर्च कर सड़क बनाई गई थी, जिसे फिर से खोद दिया गया है।

लोहानी सराय की सड़क दिसंबर 2021 में बनाई गई थी। उस समय सड़क की हालत बेहद खराब थी, जिसे छोड़ा नहीं जा सकता था। इसीलिए सड़क को बनाया गया था। अब सीवर लाइन डाली जा रही है। सीवर डालने वाली कंपनी सड़क को ठीक कराकर देगी।
- कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed