फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now polluted water will not fall into Hindon, filter chambers will be built

Saharanpur News: अब नहीं गिरेगा हिंडन में दूषित पानी, बनाए जाएंगे फिल्टर चैंबर

Fri, 04 Apr 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now polluted water will not fall into Hindon, filter chambers will be built
बड़गांव में फिल्टर चैंबर बनाने वाली जगह का चयन करती विभागीय और नगर निगम की टीम। संवाद
बड़गांव। भूमि संरक्षण विभाग ने हिंडन नदी व गांव के सरोवर में गिरने वाले गंदे नालों के पानी को बरसात से पहले शुद्ध करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नदी का पानी शुद्ध रखने के लिए बड़गांव में देवबंद-नानौता रोड पर फिल्टर चैंबर बनाने के लिए जगह का चयन किया है। फिल्टर चैंबर शुरू होने के बाद कस्बे से होकर गुजरने वाले बरसाती नाले में गंदा पानी नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बरसाती नाला (चकवाली डेम) रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली के जंगल से शुरू होकर गांव सिरसली कला व खुर्द, दल्हेड़ी, बड़गांव, खुदाबक्शपुर माजरा, बडूली नयागांव, मोरा आदि से गुजरता है। इन गांवों का बरसाती पानी इसके जरिए हिंडन नदी में गिरकर उसे प्रदूषित करता है। बरसात में बहाव तेज होने पर दूषित पानी और अपशिष्ट भी हिंडन तक पहुंचते हैं। इस दूषित पानी को रोकने के लिए अब ग्राम पंचायत बड़गांव की ओर से बरसाती नाले के अंतिम छोर पर करीब 12 लाख रुपये की लागत से फिल्टर चैंबर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। ताकि पानी और अपशिष्ट को हिंडन नदी में जाने से पूरी रोका जा सके। इसी प्रकार की एक ऐसी ही संरचना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव शीतलाखेड़ा में भी इसी के साथ- साथ बनाई जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चरणों में फिल्टर होकर बरसाती नाले में गिरेगा पानी
भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की प्रक्रिया के दौरान गांव के गंदे नाले के पानी को कई तरीके से फिल्टर किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी संरचना का डिजाइन बनाने के लिए नगर निगम सहारनपुर की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तकनीकी बिंदुओं पर विचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed