{"_id":"625da0de6028c72c8b1cbff7","slug":"now-outpost-in-charge-light-in-charge-will-also-have-cug-number-saharanpur-news-mrt5850339142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चौकी इंचार्ज, हल्का प्रभारी का भी होगा सीयूजी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चौकी इंचार्ज, हल्का प्रभारी का भी होगा सीयूजी नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के अलावा अब जनपद में चौकी इंचार्ज और हल्का प्रभारी के भी सीयूजी नंबर होंगे। किसी भी चौकी प्रभारी और हल्का इंचार्ज का तबादला होने पर नागरिकों को चौकी प्रभारियों से संपर्क करने में कोई परेशानी नहीं होगी। शिकायतकर्ता आवंटित सीयूजी नंबर से बात कर सकेगा। जनपद की सभी चौकी इंचार्ज और हल्का प्रभारी को 150 सीयूजी नंबर उपलब्ध करा दिए गए है। चौकियों पर भी ये सीयूजी नंबर अंकित किए जाएंगे, ताकि कोई भी शिकायतकर्ता संबंधित चौकी इंचार्ज अथवा हल्का प्रभारी को अपनी शिकायत तुरंत दर्ज कर सके।
प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस के अफसरों के पास शासन की ओर से कई साल पहले से सीयूजी नंबर आवंटित कराए गए है। आला अफसरों से लेकर थानों तक सीयूजी नंबर है। संबंधित अधिकारियों के तबादला होने पर ये सीयूजी नंबर नहीं बदलते। अब इसी तर्ज पर जिले में सभी चौकी इंचार्ज और हल्का प्रभारियों को भी सीयूजी नंबर आवंटित किए गए है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि 150 सीयूजी नंबर सभी चौकी और हल्का प्रभारियों को दिए गए है। सभी चौकियों पर ये सीयूजी नंबर अंकित करने के आदेश दिए गए है, ताकि संबंधित पुलिस कर्मी का स्थानांतरण होने पर फरियादियों को कोई परेशानी न हो।