{"_id":"5f2855ab8ebc3e63e035c2fb","slug":"now-jail-chungi-chowk-will-be-known-as-maharaja-ranveer-singh-saharanpur-news-mrt494495727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महाराजा रणवीर सिंह के नाम से जाना जाएगा जेल चुंगी चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महाराजा रणवीर सिंह के नाम से जाना जाएगा जेल चुंगी चौक
विज्ञापन
जेल चुंगी पर रणवीर सिंह रोहिला चौक के नामकरण के समारोह में उपस्थित मेयर संजीव वालिया व पूर्व विधा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर की जेल चुंगी वाले चौक को अब महाराजा रणवीर सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। देहरादून रोड पर स्थित प्राचीन रोहिला किला रोहिल खंड के वीर शासक रणवीर सिंह ने बनवाया था। इसी किले में जिला कारागार स्थित है। पुरातत्व विभाग की ओर से भी इसे राष्ट्रीय धरोहर के रूप में संरक्षित किया है।
अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद ने सोमवार को जेल चुंगी वाले चौक का नामकरण समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजित किया। इसमें परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल सिंह रोहिला ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन ही 1254 ईसवीं में विरोधियों ने महाराजा रणवीर सिंह पर धोखे से अचानक हमला किया। इस बलिदान को समाज कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शालीन सिंह के निवेदन और प्रयास से चौक का नामकरण हुआ है।
कार्यक्रम में महाराजा रणवीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नरेश धनगर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, विराट पुरी, परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप सिंह रोहिला, सुभाष चंद रोहिला, वेदप्रकाश पटवारी, नरेश राणा, विनोद कुमार, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।