फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now jaggery-sugar will be exported from Saharanpur to Britain

Saharanpur News: अब सहारनपुर से ब्रिटेन में होगा गुड़-शक्कर का निर्यात

Sat, 30 Nov 2024 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now jaggery-sugar will be exported from Saharanpur to Britain
सहारनपुर। सहारनपुर का गुड़-शक्कर अब ब्रिटेन वासियों के जीवन में भी मिठास घोलेगी। जनपद से पहली बार 25 टन केमिकल फ्री गुड़-शक्कर का ब्रिटेन को निर्यात होगा। गुड़-शक्कर की पहली खेप दिसंबर के पहले सप्ताह में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से ब्रिटेन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

जनपद के काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों, आम और शहद को दुनिया भर के देशों में खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां से 1000 से 1200 करोड़ रुपये वार्षिक काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात कई देशों में होता है। इसके अलावा आम और शहद का निर्यात भी यूरोपीय देशों, अमेरिका ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में होता है। इस कड़ी में अब जनपद की गुड़-शक्कर भी जुड़ गई है।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तकीपुर के प्रगतिशील बीटेक युवा किसान राहुल कांबोज दिसंबर के पहले सप्ताह में 25 टन केमिकल फ्री गुड़-शक्कर का निर्यात करेंगे। वह 20-25 अन्य किसानों के साथ रासायनिक कीटनाशकों से मुक्त गन्ने की खेती कर रहे हैं और सुस्वास्थ्यम कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से केमिकल फ्री गुड़-शक्कर देश के कई महानगरों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पंजाब के कई महानगरों में बेच रहे गुड़-शक्कर
किसान राहुल कांबोज ने बताया कि वह गन्ने से गुड़-शक्कर बनाते समय भी किसी केमिकल प्रयोग नहीं करते। वे केमिकल फ्री गुड़-शक्कर को स्थानीय बाजार के साथ ही पंजाब के कई महानगरों में भी बेच रहे हैं। पंजाब की 19 आउटलेट वाले एक रेस्टोरेंट चैन को भी इसकी सप्लाई कर रहे हैं। जो गुड़ को प्रोसेस कर उससे कई प्रकार की मिठाईयां बनाते हैं। सादा गुड़-शक्कर के साथ ही हल्दीवाली शक्कर, आंवला गुड़ और ड्राईफ्रूटस वाला गुड़ भी बनाते हैं।

-------
वर्जन --
जनपद से पहली बार गुड़-शक्कर का निर्यात होगा। सुस्वास्थ्यम एफपीओ से जुड़े राहुल कांबोज दिसंबर के पहले सप्ताह में केमिकल फ्री 25 टन गुड़-शक्कर ब्रिटेन भेजेंगे। अन्य एफपीओ भी अपनी प्राकृतिक एवं जैविक खेती का संबंधित संस्था से प्रमाणीकरण करा लें। इससे न सिर्फ उनके उत्पादों का निर्यात संभव होगा, बल्कि उन्हें अनुदान भी प्राप्त होगा। - सुनील सोम, ज्येष्ठ निरीक्षक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed