{"_id":"62e6cba7e72cce73cc1a3be4","slug":"now-grp-will-catch-criminals-with-smart-technology-saharanpur-news-mrt599285720","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अफसरों की नई तकनीक: अब ट्रेनों में नहीं होगी लूट, बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेंगे जीआरपी पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अफसरों की नई तकनीक: अब ट्रेनों में नहीं होगी लूट, बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेंगे जीआरपी पुलिसकर्मी
Mon, 01 Aug 2022 08:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:13 AM IST
सार
रेलवे के अधिकारियों ने एक नई तकनीक की शुरुआत की है। अब जीआपी पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस रहेंगे, जिससे ट्रेनों में लूट न हो।
विज्ञापन
ट्रेन में बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ जीआरपी सिपाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराधियों को पकड़ने के लिए जीआरपी अब नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। ट्रेनों में चलने वाले जीआरपी के सभी सिपाहियों को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया गया। मुख्यालय से जीआरपी को 22 नए बॉडी वॉर्न कैमरे मिले हैं। इनमें हर गतिविधि कैद होगी। साथ ही अपराधियों का डाटा भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
सहारनपुर जीआरपी थाने में एक थानाध्यक्ष, छह सब इंस्पेक्टर, 21 हेड कांस्टेबल और 48 कांस्टेबल तैनात हैं। सहारनपुर से गुजरने जाने वाली 11 ट्रेनों में जीआरपी का एस्कॉर्ट चलता है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब जीआरपी पुराने तौर तरीकों के बजाए नई तकनीक को अपनाया है। चलती ट्रेन में अपराध करने वालों की धरपकड़ करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में सिपाहियों को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया गया है। ड्यूटी के दौरान सिपाहियों को यह कैमरे वर्दी के ऊपर लगाना होगा। जीआरपी अफसर इन कैमरों की मदद से सिपाहियों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। यह फुटेज उन मामलों को सुलझाने में भी मददगार साबित होगी, जिनकी शिकायत ही महीनों में मिलती है। इन ऑटोमेटिक कैमरे से तैयार फुटेज की मदद से अपराधियों का एक डाटा भी तैयार होगा।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहती हैं जीआरपी एस्कॉर्ट से लैस
जीआरपी का एस्कॉर्ट बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चलता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खाकी बदनाम: खूब चर्चा में है यूपी पुलिस का यह कारनामा, शराब पार्टी के बाद पुलिस चौकी में खूनी संघर्ष, तस्वीरें
सिपाहियों को दिया गया प्रशिक्षण : सीओ
जीआरपी सीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कैमरों को लगाने का उद्देश्य यह है कि पारदर्शी व्यवस्था बनी रहे। कई बार ऐसा होता है कि चेकिंग के दौरान यात्री सिपाहियों से उलझ जाते हैं और गलत आरोप लगाने लगते हैं। सिपाहियों को बॉडी वॉर्न कैमरे के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 22 नए बॉडी वॉर्न कैमरे दे दिए हैं।