फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now file complaint related to municipal corporation on toll free number 1533

अब टोल फ्री नंबर 1533 पर दर्ज कराएं नगर निगम संबंधी शिकायत

Thu, 07 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now file complaint related to municipal corporation on toll free number 1533
सहारनपुर। यदि नगर निगम के अधिकारी आपकी समस्या का समाधान करने में आनाकानी कर रहे हैं या पटल पर नहीं मिल रहे हैं तो परेशान न हों। प्रदेश सरकार ने जन सुनवाई के लिए टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कहीं से भी फोन कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत लखनऊ में दर्ज होगी, जहां से संबंधित नगर निकाय के अधिकारी से जवाब तलब होगा। माना जा रहा है कि इससे आम जन की शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण होने में मदद मिलेगी और अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार आएगा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को वर्चुअल संवाद के दौरान नगरायुक्त गजल भारद्वाज को इस सेवा की जानकारी दी।
विज्ञापन

वर्चुअल संवाद के बाद नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जन समस्याओं की सुनवाई और निस्तारण के लिए जनता को टोल फ्री सेवा 1533 समर्पित की है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे या कहीं से भी उक्त नंबर को अपने मोबाइल के जरिए डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। यानी उसे नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कॉल सीधे लखनऊ में बने कंट्रोल रूम जाएगी। वहां से संबंधित नगर निगम, नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत को शिकायत भेजी जाएगी, जिसके बाद संबंधित नगर निकाय के अधिकारी सुनवाई करने के बाद समस्या का निस्तारण करेंगे। नगर विकास मंत्री खुद इस सेवा की मॉनीटरिंग करेंगे। फिलहाल यह सेवा प्रात: पांच बजे से रात नौ बजे तक रहेगी। प्रदेश के सभी निकायों में सेवा शुरू होने में समय लगेगा। ऐसे में अभी यह सेवा केवल नगर निगमों में शुरू की जा रही है। नगरायुक्त ने बताया कि नई सेवा शुरू होने से जन समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई में पारदर्शिता आएगी। इसका सबसे अधिक लाभ आम नागरिक को पहुंचेगा। अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। नगरायुक्त ने बताया कि सरकार नई तकनीक के साथ व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बना रही है, जो अच्छा कदम है। नगरायुक्त ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने उनसे नगर निगम सहारनपुर के कंट्रोल रूम की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। नगरायुक्त ने नगर विकास मंत्री को आश्वस्त किया है कि नई सेवा 1533 के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए नगर निगम सहारनपुर उनकी कसौटी पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed