{"_id":"5efccafe8ebc3e4341339052","slug":"now-community-toilets-will-be-built-in-887-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt489147170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 887 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 887 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने हैं। शासन से इसकी गाइड लाइन मिलने पर जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्दी ही सार्वजनिक शौचालय बनाने का कार्य शुरू होगा।
इस कार्य को लेकर सरकार ने गाइड लाइन जारी की है, जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया है। इसके तहत जनपद के 11 विकासखंडों की 887 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होगा, जिनकी गुणवत्ता को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। इसी सप्ताह कार्य शुरू होगा और पहले चरण में 374 ग्राम पंचायतों में शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय ग्राम प्रधान निधि से बनाया जाएगा। प्रत्येक शौचालय में चार से पांच लाख रुपये तक खर्च निर्धारित किया गया है।
2.20 लाख शौचालय बनाकर जिला किया था ओडीएफ घोषित
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डेढ़ वर्ष पूर्व जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2.20 लाख शौचालय बनाकर जनपद को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया था। इसकी घोषणा सहारनपुर दौरे के दौरान सितंबर 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंस का पालन कर होगा कार्य
सहारनपुर। सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए सरकारी की गाइडलाइन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्य कराएं। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मास्क लगाएं और निर्माण कार्य लगे कामगार भी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।
विकासखड------ग्राम पंचायतों की संख्या
बलियाखेडी-----------------75
पुवांरका-------------------- 93
मुजफ्फराबाद--------------100
साढ़ौली कदीम--------------84
सरसावा--------------------103
नकुड़-----------------------85
गंगोह-----------------------98
नानौता---------------------55
रामपुर मनिहारान---------56
देवबंद----------------------64
नागल----------------------74
सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पहले चरण में 374 ग्राम पंचायतों में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनिंग भी दी गई है।---प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी