फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now Bhutanese will taste the mango of Saharanpur

अब भूटानी चखेंगे सहारनपुर के आम का स्वाद

Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now Bhutanese will taste the mango of Saharanpur
मैंगो पैक हाउस से भूटान के लिये रवाना होते आम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लंदन और स्विटजरलैंड के बाद अब भूटानी भी सहारनपुर जनपद के आम का स्वाद चखेंगे। शनिवार शाम को 12 टन आम की खेप भूटान के रवाना की गई है। इसमें लंगड़ा, चौसा और आम्रपाली प्रजाति के आम भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अपने स्वाद और सुगंध के लिए विख्यात जनपद के आम की विदेशों में काफी डिमांड है। यही कारण है कि मंडी समिति परिसर स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रोसेस होकर प्रतिवर्ष काफी मात्रा में आम का निर्यात किया जाता है। इस सीजन में अब तक 18.87 टन आम का निर्यात हो चुका है। इसमें 15.75 टन रामकेला, 2.12 टन लंगड़ा और शेष दशहरी शामिल हैं। आचार और चटनी आदि बनाने के काम आने वाला रामकेला आम की अधिकांश मात्रा लंदन निर्यात की गई है। इसके अलावा स्विटजरलैंड में भी इस सीजन में आम और सब्जियां भेजी जा चुकी हैं। पड़ोसी देश भूटान के लिए इस सीजन में पहली बार आम का निर्यात किया गया। शनिवार शाम को 12 टन आम की पहली खेप भूटान के लिए रवाना की गई। निर्यात के लिए पांच पांच किलो आम को एक बॉक्स में पैक किया गया है।
विज्ञापन

लंदन भी भेजी गई आम की खेप
शनिवार को आम की एक खेप लंदन भी भेजी गई। इसमें 175 किलो रामकेला और 900 किलो लंगड़ा आम शामिल है। इस बार लंदन में रामकेला आम की काफी डिमांड चल रही है। इसके चलते 15 टन से अधिक रामकेला आम को लंदन भेजा जा चुका है। निर्यातक की योजना लंदन से पूरे यूरोप में आम की सप्लाई करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 12 टन आम भूटान के लिए भेजा गया। सीजन में भूटान जाने वाली आम की यह पहली खेप है। इसमें लंगड़ा, चौसा और आम्रपाली आम शामिल हैं। लंदन भी आम गया है। इस सीजन में मैंगो पैक हाउस से अब तक 18.87 टन आम का निर्यात हो चुका है। - अशोक गुप्ता, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed