फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now a three-member team will investigate the case of woman's death

Saharanpur News: महिला की मौत के मामले की अब तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

Sun, 02 Feb 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now a three-member team will investigate the case of woman's death
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई महिला की मौत के मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। अभी तक एक चिकित्सक ही मामले की जांच कर रहे थे। वहीं, मृतका के परिजन शनिवार को एसएसपी से मिले और चिकित्सक व स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, शारदा नगर निवासी रीना शर्मा की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। आरोप था कि परिजनों के साथ स्टाफ ने मारपीट की। इस मामले में प्राचार्य ने इमरजेंसी वार्ड प्रभारी को जांच सौंपी थी, लेकिन प्रबंधन ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच टीम में सीएमएस डॉ. गगन गर्ग और मैटर्न मनोज डी नायर को शामिल किया है। अब तीन सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच करेंगी। वहीं, शनिवार को मृतका के भाई राजेश शर्मा पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। परिजनों ने मारपीट करने वाले चिकित्सकों व स्टाफ पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed