{"_id":"672bc2a2c825627e01017604","slug":"notice-to-sts-for-negligence-in-finding-tb-patients-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-135382-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टीबी मरीजों को ढूंढने में लापरवाही पर एसटीएस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टीबी मरीजों को ढूंढने में लापरवाही पर एसटीएस को नोटिस
विज्ञापन
सहारनपुर। टीबी मरीजों को ढूंढने में लापरवाही पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) को नोटिस जारी किए गए हैं। सितंबर और अक्तूबर में जो लक्ष्य दिया गया था, उसके सापेक्ष एसटीएस टीबी मरीजों को नहीं तलाश कर पाए। ऐसे में जिला क्षय रोग विभाग ने नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
दरअसल, जिले को 2025 तक टीबी मुक्त घोषित करना है। इसी उद्देश्य से टीबी रोग खोज अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर टीबी मरीजों को खोजती हैं। इसके बाद उनका उपचार किया जाता है। सारी दवा और जांच पूरी तरह से निशुल्क है। इस समय जिले में छह हजार से अधिक टीबी मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
इनके अलावा करीब 260 एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस) के मरीज है, जिन्हें गंभीर टीबी मरीज कहा जाता है। शासन स्तर से टीबी मरीजों को खोजने का लक्ष्य मिलता है। उसके अनुसार टीबी मरीज खोजे जाते हैं। सितंबर और अक्तूबर की रिपोर्ट में टीबी मरीज कम खोजे गए। ऐसे में जिला क्षय रोग विभाग ने 17 सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें उनकी लापरवाही मानी है। उन्हें तीन दिन में नोटिस का जवाब देना है।
विज्ञापन
उधर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि कम टीबी मरीजों को खोजने में लापरवाही बरतने पर 17 सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर नोटिस दिए हैं।