{"_id":"67e05a6f62dbab5f570b080e","slug":"notice-to-revenue-inspectors-for-collecting-less-tax-than-the-target-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-145444-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लक्ष्य से कम टैक्स वसूली पर राजस्व निरीक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लक्ष्य से कम टैक्स वसूली पर राजस्व निरीक्षकों को नोटिस
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त की चेतावनी के बावजूद नगर निगम की गृहकर एवं जलकर की वसूली नहीं बढ़ पा रही है। एक से 20 मार्च तक की वसूली का जो लक्ष्य राजस्व निरीक्षकों को दिया गया था उसके सापेक्ष वह 12 से 14 फीसदी की ही वसूली कर सके हैं। ऐसे में आठ राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
बीते वर्ष नगर निगम सहारनपुर ने गृहकर एवं जलकर के रूप में 32 करोड़ रुपये की वसूली की थी, जिसके लिए नगरायुक्त ने गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई थी। इस बार 32 करोड़ से अधिक वसूली का लक्ष्य मिला था, लेकिन 15 मार्च तक नगर निगम 24.5 करोड़ ही वसूली कर सका था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त संजय चौहान ने चार दिन पहले बैठक कर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वह कम वसूली वाले आरआई और टीसी को नोटिस जारी करें।
दो दिन में वसूली नहीं बढ़ने पर निलंबन की कार्रवाई करें। इसके बावजूद वसूली में कोई खास सुधार नहीं आया है। एक से 20 मार्च तक वसूली के लिए राजस्व निरीक्षकों को जो लक्ष्य मिला था वह उसके 12 से 14 फीसदी तक ही वसूली कर सके हैं। केवल एक ने 24 फीसदी वसूली की है। संबंधित राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
एक से 20 मार्च तक की वसूली
राजस्व निरीक्षक-- -- -लक्ष्य-- -- -- -- -वसूली-- -- -- -प्रतिशत वसूली
लोकेश कुमार-- -- -- 1,49,59,128-- -- 35,24,782-- -- 24
सुशील कुमार-- -- -- 1,85,87,232-- -- 26,72,995-- -- 14
जयविंद्र सिंह-- -- -- 2,26,78,828-- -- 30,39,130-- -- 13
राजेंद्र-- -- -- -- -- -1,02,31,126-- -- 12,42,358-- -- 12
अशोक राणा-- -- -- 1,21,45,833-- -- 16,73,351-- -- 14
मनीष चौहान-- -- -- 1,93,24,690-- -- 27,95,193-- -- 14
विकास कुमार-- -- -1,91,33,637-- -- 25,77,797-- -- 13
राजेंद्र-- -- -- -- -- -68,85,490-- -- -- 8,95,464-- -- 13
-- -- --
रुक सकती है निगम की ग्रांट
यदि नगर निगम 32 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार नहीं करता है तो नगर निगम को शासन से मिलने वाली करोड़ों रुपये की ग्रांट खटाई में पड़ सकती हैं। गौरतलब है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम को दूसरी सड़क के लिए करीब 44 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसके अलावा महापौर ने नए भवन के लिए 50 करोड़ की मांग अलग से की है।
विज्ञापन
बीते वर्ष नगर निगम सहारनपुर ने गृहकर एवं जलकर के रूप में 32 करोड़ रुपये की वसूली की थी, जिसके लिए नगरायुक्त ने गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई थी। इस बार 32 करोड़ से अधिक वसूली का लक्ष्य मिला था, लेकिन 15 मार्च तक नगर निगम 24.5 करोड़ ही वसूली कर सका था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त संजय चौहान ने चार दिन पहले बैठक कर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वह कम वसूली वाले आरआई और टीसी को नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
दो दिन में वसूली नहीं बढ़ने पर निलंबन की कार्रवाई करें। इसके बावजूद वसूली में कोई खास सुधार नहीं आया है। एक से 20 मार्च तक वसूली के लिए राजस्व निरीक्षकों को जो लक्ष्य मिला था वह उसके 12 से 14 फीसदी तक ही वसूली कर सके हैं। केवल एक ने 24 फीसदी वसूली की है। संबंधित राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
एक से 20 मार्च तक की वसूली
राजस्व निरीक्षक
लोकेश कुमार
सुशील कुमार
जयविंद्र सिंह
राजेंद्र
अशोक राणा
मनीष चौहान
विकास कुमार