{"_id":"684b21416ee0f384cc0044a7","slug":"notice-to-23-firms-for-exploiting-groundwater-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-151671-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली बेचने के नाम पर 7.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली बेचने के नाम पर 7.50 लाख ठगे
Fri, 13 Jun 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बेहट। गांव शाहपुर निवासी सजिद पुत्र ताजर मलूक ने गांव के ही दिलदार के खिलाफ ट्रैक्टर-ट्राॅली बेचने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
सजिद का कहना है कि वह पेशे ड्राइवर है और लकड़ी ढुलाई का कार्य करता है। उसे अच्छे ट्रैक्टर-ट्राॅली की जरूरत थी। उसके गांव के ही दिलदार ने उससे कहा कि वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली बेच रहा है। 13 नवंबर 2024 को दिलदार से उसके ट्रैक्टर-ट्राॅली का सौदा 7.50 लाख में तय हो गया। उसने तीन लाख रुपये दिलदार को उसी समय कैश दे दिए और 4.50 लाख का चेक दिया। आरोप है कि दिलदार ने उसे ट्रैक्टर-ट्राॅली यह कहकर दो दिन बाद देने का वायदा किया कि उसका थोड़ा सा काम है और ट्रैक्टर की सर्विस भी होनी है। वह अपना काम निपटाने के बाद ट्रैक्टर की सर्विस कराकर उसे दे देगा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली नहीं दिया। इस मामले में शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।