{"_id":"63dbf8c8e934811eab0481cd","slug":"notice-sent-to-four-village-heads-on-receipt-of-financial-irregularities-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-102970-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वित्तीय अनियमितता मिलने पर चार ग्राम प्रधानों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वित्तीय अनियमितता मिलने पर चार ग्राम प्रधानों को भेजे नोटिस
Thu, 02 Feb 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने चार ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजे हैं। जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर प्रधानों पर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने विकासखंड बलियाखेड़ी की ग्राम पंचायत मड़की व कोटा, विकासखंड पुवांरका की ग्राम पंचायत-महेश्वरी खुर्द, नागल की ग्राम पंचायत रसूलपुर खेड़ी में वित्तीय अनियमितता मिलने पर नोटिस भेजे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के राजपत्रित अधिकारियों से शिकायत की जांच कराई, जिसमें खामियां सामने आई हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मड़की में फोगिंग कार्य, सफाई कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, शौचालय मरम्मत, फर्नीचर क्रय, पथ प्रकाश की व्यवस्था, पंचायत भवन मरम्मत पर धनराशि 3.32 लाख रुपये की अनियमितता मिली है। ग्राम पंचायत कोटा में फॉगिंग कार्य, सफाई कार्य, हैंडपंप रिबोर कार्य, नाला सफाई पर 2.68 लाख, ग्राम पंचायत महेश्वरी खुर्द में कब्रिस्तान के किनारे खडे़ सात पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने और ग्राम पंचायत रसूलपुर खेड़ी में एलईडी लाइट क्रय किए जाने में टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। यहां पर 1.99 लाख की अनियमितता मिली है। इसके बाद प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं। इनको 15 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। अगर 15 दिन में जवाब नहीं दिया तो ग्राम प्रधानों पर आगे की कार्रवाई होगी।