फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice issued to both the parties in the flag of 22.57 lakh, the parties will keep it

Saharanpur News: 22.57 लाख के झंडे में दोनों पक्षों को नोटिस जारी, रखेंगे पक्ष

Thu, 18 Sep 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to both the parties in the flag of 22.57 lakh, the parties will keep it
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। छुटमलपुर नगर पंचायत में धांधली के मामले को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व की तरफ से दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। दोनों पक्ष शुक्रवार को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में बुलाए गए हैं। एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि पूर्व में भी नगर पंचायत को लेकर शिकायत आ चुकी है। ऐसे में पूर्व में विकास कार्यों के टेंडर आदि के दस्तावेज भी जांच के दायरे में शामिल किए जाएंगे। जल्दी से जल्दी जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। छुटमलपुर नगर पंचायत को लेकर कुछ दिन पहले मंडलायुक्त के पास शिकायत पहुंची थी। शिकायतकर्ता सभासद रजत राणा, ममता शर्मा, सुमित कांबोज, विकास, रमेश डाबर, नवाब अली, किरणपाल सिंह, आदिल अल्वी, सभासद पति कारी नौशाद ने आरोप लगाया था कि नगर पंचायत में बड़े स्तर पर फर्जी बिल बनाकर गबन किया जा रहा है।

कस्बे में चौराहे पर लगाए गए बड़े झंडे का बिल 22 लाख 57 हजार 600 रुपये का बनाया गया। इसी तरह जेसीबी और दो ट्रैक्टर की सर्विस में भी एक लाख रुपये से अधिक का खर्च दिखाया गया, जो सवालों के घेरे में है। मंडलायुक्त की तरफ से एडीएम वित्त एवं राजस्व को मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर 19 सितंबर को कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed