फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notbandi broke the back of black money holders

नोटबंदी ने तोड़ी काला धन रखने वालों की कमर

Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Notbandi broke the back of black money holders
पत्रकारों से वार्ता करती साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में भाजपा की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचार व कालाधन के खिलाफ केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है। इससे गरीब व पिछड़ों को लाभ मिलेगा व कालाधन रखने वालों की कमर टूटेगी। 
विज्ञापन


वेद विहार कॉलोनी में बैठक में साध्वी प्राची ने कहा कि वही लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं जिनका कालाधन विदेशों में जमा है। कांग्रेस सरकार ने देश को सिर्फ घोटाले ही दिए हैं। काला धन बाहर लाने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


साध्वी वे कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोट बंदी से आतंकवाद और भ्रष्टाचार की कमर टूटी है। बैंकों में आज आज इतना पैसा हो गया है कि अब गरीब और आमजन सुविधाओं को नहीं तरसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलीभगत से काला धन सफेद करने वाले बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार अब नहीं बख्शेगी। सरकार द्वारा कराए गए स्टिंग ऑप्रेशन में कुछ बैंक अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि सपा व बसपा समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियां नोटबंदी से ज्यादा परेशान हैं, जो संसद भी नहीं चलने दे रही हैं, क्योंकि इन राजनीतिक दलों के पास सबसे ज्यादा कालाधन है। बैठक में सभासद हरिओम सिंघल, जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी, रविंद्र गुर्जर, नवीन आनंद, प्रवीण देशवाल, भूमानंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed