फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   not to forgive badmen

बख्शे नहीं जाएं माहौल खराब करने वाले

Sun, 17 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
not to forgive badmen
कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक लेते एसएसपी प्रदीप यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़नी चाहता है। शनिवार को एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों, सिविल डिफेंस और शांति समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


देहरादून रोड स्थित सभागार में आयोजित बैठक में थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार ने एसएसपी को गत वर्षों में कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के लिए नगर की जनता, सिविल डिफेंस और शांति समिति के सहयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ ही प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे में यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा कार्य या हरकत न हो, जिससे कांवड़ यात्रियों को असुविधा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। दो टूक कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ द्वितीय अमित नागर, टीएसआई तेज प्रताप सिंह, राकेश केमिकल चौकी प्रभारी मनीष बिष्ट, टीपी नगर चौकर प्रभारी राधेश्याम, फैसल सलमानी, मोहम्मद यूनुस, जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed