फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not suicide, son had killed Manoj

आत्महत्या नहीं, मनोज को उतारा था मौत के घाट

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Not suicide, son had killed Manoj
सहारनपुर। ब्रज विहार निवासी मनोज ने आत्महत्या नहीं की थी। उसके पुत्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोज को मौत के घाट उतार दिया था, जबकि मृतक के भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। आरोपी ने मां से बात करने पर रोकने और डांटने से क्षुब्ध होने पर मनोज की हत्या की।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ब्रज विहार निवासी मनोज की चार माह पूर्व उसके पुत्र अनव ने अपने दोस्त सागर गोयल उर्फ मोन्टी के साथ मिलकर योजना बनाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी नानी के साथ रहता था, जिसकी नानी ने मनोज धीमान के भाई योगेश धीमान पुत्र प्रेमचन्द निवासी नीलकंठ विहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि योगेश मनोज को परेशान करता था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार किया था। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस को शुरूआत से अनव पर शक था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद अनव और उसके दोस्त सागर गोयल को पकड़ा गया। पूछताछ में अनव ने बताया कि उसके पिता उसकी मां पर शक और मारपीट करते थे। उसे भी अपना पुत्र नहीं मानते थे और उसकी मां को भी तलाक दे दिया था। मां से उसे बात भी नहीं करने देते देेते थे और उसके साथ भी मारपीट करते थे। इतना ही नहीं, उसे खर्चा भी नहीं देते थे। इसी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। मेडिकल स्टोर से नींद की गोली लाकर 28 दिसंबर की रात कॉफी में मिलाकर मनोज व नानी सरस्वती शर्मा को पिलाई, जिसके प्रभाव से उन दोनों के सो जाने पर अनव द्वारा अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी की सास और पुत्र मनोज के साथ ही रहते थे, जबकि पत्नी अलग रहती थी। इस मामले में मृतक के भाई के खिलाफ दर्ज हुए मामले को खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed