फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not following the rules, messing with the health of the workers

कार्यस्थल पर कर्मचारी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस

Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Not following the rules, messing with the health of the workers
सहारनपुर। नियम बनते हैं पर पालन नहीं होता। श्रमिक अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन उनकी सेहत का ख्याल तक नहीं रहता। श्रमिकों को निर्माण सहित अन्य कार्यों में लगाने के लिए हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर सहित सुरक्षा के अन्य उपाय भी करने आवश्यक है, लेकिन इसका पालन नहीं होता है। जहां देखो, वहां पर श्रमिक बगैर किसी सुरक्षा इंतजाम के कठिन कार्य में लगे नजर आते हैं। यह आलम तो तब है, जब कार्यस्थल पर श्रमिकों की मौत के मामले भी सामने आते रहे हैं। आज (28 अप्रैल को) कार्यस्थल पर कर्मचारी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, लेकिन यह महज औपचारिकता बना हुआ है। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

खुमरान पुल बनाते समय गई थी दो श्रमिकों की जान
वर्ष 2018 में सहारनपुर शहर के बीच पुल खुमरान का पुन: निर्माण कराए जाने के दौरान हादसा हो गया था। पुल के लिए बांधा गया जाल गिर गया था, जिसमें दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन

बगैर हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर काम करते मिले श्रमिक
सहारनपुर। शहर में घंटाघर चौराहे के पास सीवर लाइन डालने का काम कर रहे श्रमिकों के पास न हेलमेट था और न ही बॉडी प्रोटेक्टर। गहरी खोदाई की जा रही थी। इसी तरह कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे लाइन के नीचे से पाइपलाइन डालने के कार्य में लगे श्रमिकों ने नारंगी रंग की जैकेट तो पहनी थी, लेकिन हेलमेट उनके पास भी नहीं था। इसके अलावा देहरादून रोड पर डिवाइडर का पुन: निर्माण करने में लगे कर्मी और खलासी लाइन में आईटीसी गेट के सामने नाला निर्माण में लगे कर्मी भी बगैर हेलमेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- वर्जन
कार्यस्थल पर श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने चाहिए, यदि निर्माण एजेंसी ऐसा नहीं करती है और श्रमिक द्वारा स्वास्थ्य को लेकर शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। --- शक्ति सेन मौर्य, उप आयुक्त श्रम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed