{"_id":"6605d47cf4fdc10b2f0f8626","slug":"nomination-papers-of-12-candidates-were-found-correct-one-canceled-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-120939-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए, एक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए, एक निरस्त
Fri, 29 Mar 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। इसके बाद ही लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सही संख्या सामने आएगी।
बृहस्पतिवार को जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में नामांकन पत्रों की जांच की गई। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के इमरान मसूद, बहुजन समाज पार्टी के माजिद अली, भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल के नामांकन पत्र सही पाए गए। पंजीकृत राजनीतिक दलों में अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मोहम्मद इनाम का नामांकन पत्र भी सही पाया गया। निर्दलीय प्रत्याशियों में कामरान, तसमीम बानो, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार, राशिद खां शबनम, शहबाज और संजय के नामांकन पत्र भी सही पाए गए, जबकि एक प्रत्याशी केशोराम का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। इसके बाद ही लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। जनपद में मतदान 19 अप्रैल को होगा और मतगणना चार जून को होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में 13 में से 12 नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि एक प्रत्याशी केशोराम का नामांकन पत्र निरस्त हो गया।