फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nomination for the election of All India Gurjar Vidya Pracharini Sabha today

अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव शुरु, नामांकन आज

Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nomination for the election of All India Gurjar Vidya Pracharini Sabha today
रामपुर मनिहारान। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान रविवार को दावेदारों ने अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। आज नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह सबसे पहले सभा के वर्तमान अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने अपने समर्थकों के संग सभा कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन खरीदा। इसी गुट के नपरेंद्र सिंह ने मंत्री पद का नामांकन खरीदा। इसके बाद पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने अध्यक्ष इसी गुट के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवराज सिंह ने मंत्री, रिषीपाल सिंह ने अध्यक्ष व इसी गुट के शेर सिंह ने मंत्री पद का नामांकन खरीदा। सभा कार्यालय पर चुनाव अधिकारी डा जयमल सिंह की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष व मंत्री पद के नामांकन पत्र का शुल्क 31-31 हजार रुपये रखा गया है। मतदान में कुल 12063 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 27 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल, 28 सितंबर को आपत्ति व निस्तारण, 30 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, अंतिम प्रत्याशियों की सूची 1 अक्टूबर को चस्पा करने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। जबकि मतदान 17 अक्टूबर को होगा। मतदान व मतगणना गोचर महाविद्यालय परिसर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed