{"_id":"6127d0fa8ebc3e7a157ea2f1","slug":"nomination-for-district-planning-committee-today-saharanpur-news-mrt553468671","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार (आज) नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिला योजना समिति के लिए 21 सदस्यों का चुनाव होना है।
इसके लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्र एवं डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक जमा किए जा सकते हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच अपराह्न चार बजे से शुरू होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर नाम वापस लिया जा सकता है। यदि निर्वाचन में मतदान की आवश्यकता होगी तो तीन सितंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान और अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होकर कार्य समाप्ति तक होगी।
आरक्षण की स्थिति
जिला योजना समिति के लिए 21 सदस्यों का निर्वाचन होगा। जिला पंचायत सदस्यों में से छह अनारक्षित वर्ग के, तीन अनारक्षित वर्ग की महिला, चार अनुसूचित जाति के, दो अनुसूचित जाति की महिला, चार अन्य पिछड़ा वर्ग और दो अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को निर्वाचित किया जाएगा।