फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Noises among SDM and traders regarding roster

रोस्टर को लेकर एसडीएम और व्यापारियों में नोकझोंक

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Noises among SDM and traders regarding roster
रामपुर मनिहारान में एसडीएम के गुस्से के बाद हाथ जोड़ते बसपा नेता कुलदीप बालियान। - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। लॉकडाउन चार के दौरान एक दिन दाएं और एक दिन बाएं ओर की दुकानें को खोलने के पैटर्न में उलझे व्यापारी बसपा नेता की अगुवाई में रविवार को एसडीएम से मिले। उन्होंने दोनों ओर की दुकानें खोलने की अनुमति मांगी। रोस्टर के मुद्दे को लेकर व्यापारियों और एसडीएम के बीच नोकझोंक हो गई। मामला बिगड़ता देख बसपा नेता ने खेद व्यक्त किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद व्यापारी लौट गए।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर-मेरठ मंडल के बसपा प्रभारी कुलदीप बालियान के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम एसएन शर्मा से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि बारी-बारी से दाएं और बाएं ओर की दुकानें खोलने के सिस्टम से वे काफी परेशान हैं। उन्हें दोपहर 12 बजे तक दोनों ओर का बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने कहा कि दो दिन पूर्व व्यापारियों की बैठक में इस मुद्दे पर सहमति हो चुकी है, अब इसमें वह परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। व्यापारियों का कहना था कि दूध की डेयरी, मिठाई व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को प्रतिदिन खोला जाए। इस बात को लेकर एसडीएम और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुलदीप बालियान ने कहा कि एक दिन पूर्व वह बसपा सांसद फजलुर्रहमान के नेतृव में डीएम से इसी मांग को लेकर मिले थे। इस पर डीएम ने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया था। इस पर एसडीएम ने कहा कि उन्हें डीएम कार्यालय से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। बहस बढ़ने पर एसडीएम ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो बसपा नेता ने खेद व्यक्त कर दिया। इसके बाद व्यापारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस चार पांच व्यापारियों को एसडीएम कार्यालय ले आई। हालांकि उन्हें छोड़ दिया गया। एसडीएम से मिलने वालों में रविन्द्र चौधरी, मीनू जैन, अमन मनचंदा, सुरेश सैनी, संजय गुप्ता, मदन बाठला, सचिन, राहुल जैन आदि रहे। बाद व्यापारियों ने कहा कि वह एसडीएम के रवैये व अपनी मांग को लेकर डीएम से मिलेंगे। एसडीएम एसएन शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद व्यापारी अनुचित मांग लेकर उनके कार्यालय पहुंचे थे। व्यापारियों का रवैया ठीक नहीं था। जबकि बसपा नेता कुलदीप बालियान ने कहा कि वे उचित मांग को लेकर गए थे। हंगामा करना उनका उद्देश्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed