फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officer reviewed the damage caused by excessive rain

नोडल अधिकारी ने की अतिवृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा

Fri, 21 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer reviewed the damage caused by excessive rain
सहारनपुर। आबकारी आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी ने बृहस्पतिवार को जनपद में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य और जनहानि, बाढ़ एवं सूखा संबंधी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व और कृषि विभाग की टीम सर्वेक्षण करे। फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को हुए नुकसान की भरपाई में देरी न की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन के लिए चारे का प्रर्याप्त प्रबंध किया जाए। लंपी रोग से बचाव के लिए पशुओं को टीका लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश से हुई क्षति के लिए नियमानुसार तत्काल राशि वितरित की जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा स्प्रे एवं फॉगिंग कराई जाए। नोडल अधिकारी ने हर ग्राम पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाने और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था करवाए जाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद में कहीं पर भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। अतिवृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा नियमानुसार दिया जा चुका है। बाढ़ सुरक्षा चौकियां एवं कंट्रोल रूम आदि स्थापित किया जा चुके हैं। बैठक के बाद उन्होंने ढिक्का टपरी और सौंधेबांस का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमप्रकाश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed