फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officer inspected the Quarantine Center

नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण

Thu, 28 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected the Quarantine Center
छुटमलपुर के मुजफ्फराबाद में सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनुराग पटेल - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद स्थित वैदिक इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे एक मजदूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नोडल अधिकारी अनुराग पटेल ने केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खंड विकास कार्यालय में भी सतर्कता समिति की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सेंटर पर पहुंचे नोडल अधिकारी अनुराग पटेल ने सबसे पहले उस कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें संक्रमित पाया गया मजदूर रह रहा था। इसके बाद उन्होंने अन्य मजदूरों से यहां मिल रहे भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उन्हें केंद्र इंचार्ज एडीओ समाज कल्याण चमन सिंह और प्रभारी जेई एमआई अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर अब तक 71 प्रवासी मजदूर थे। इनमें से गांव भटपुरा निवासी एक प्रवासी मजदूर के पॉजीटिव आने के बाद उसे फतेहपुर कोविड में भरती करा दिया गया है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा मीनू गोयल, खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद रवि प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार, नगर पंचायत बेहट के अधिशासी अधिकारी कविराज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बाद में नोडल अधिकारी ने खंड विकास कार्यालय सभागार में सतर्कता समिति की बैठक में सचिव राजेश कांबोज, प्रधान प्रतिनिधि शमीम अहमद, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed