फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officer inspected the cow shelter site, gave instructions

Saharanpur News: नोडल अधिकारी ने किया गोआश्रय स्थल का निरीक्षण, दिए निर्देश

Sat, 13 Jan 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected the cow shelter site, gave instructions
सहारनपुर। लोकनिर्माण विभाग के विशेष सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने गांव ढाल्ला माजरा स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोआश्रय स्थल में 170 गोवंश मिले। इनमें 83 नर एवं 87 मादा गोवंश शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने अधिकारियों को नर और मादा गोवंश को अलग शैड में रखने के निर्देश दिए। गोआश्रय स्थल पर करीब 200 क्विंटल भूसा मिला। गोआश्रय स्थल के निकट 15 बीघा चारागाह भूमि में नेपियर घास और पांच बीघा में जई/बाजरा की फसल लगी है। उन्होंने कहा कि चारागाह में उगाया गया चारा प्रतिदिन गोवंश को खिलाया जाए। गोआश्रय स्थल से 246 गोवंश मुख्यमंत्री सहभगिता कार्यक्रम के तहत सुपुर्दगी में दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने लाभार्थियों से मोबाइल से सम्पर्क कर सत्यापन किया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें चार-चार गोवंश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिमाह 900 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से पशुओं के भरण पोषण के लिए प्राप्त हो रहे हैं। इसके बाद विशेष सचिव ने ब्लाक बलियाखेड़ी का निरीक्षण किया। इसमें 56 नर एवं 66 मादा गोवंश संरक्षित मिले। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed